मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विकिपीडिया पर आपका स्वागत है।अपनी विकियात्रा आरम्भ करें निर्वाचित लेख वर्तमान पूर्व प्रदर्शित हिडन झील, बीयरहट पर्वत (दाएं) एवं रेनॉल्ड्स पर्वत (बाएं) ग्लेशियर नेशनल पार्कअमेरिकी राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि
कनाडा-संयुक्त राज्य अमेरिकाकी सीमा पर स्थित है। उद्यान संयुक्त राज्य के उत्तर-पश्चिमी
मोंटाना राज्यमें स्थित है और कनाडा की ओर
अल्बर्टाऔर
ब्रिटिश कोलम्बियाप्रांतों से सटा हुआ है। उद्यान दस लाख एकड़ (4,000 किमी
2) से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें दो पर्वत श्रृंखला (
रॉकी पर्वतकी उप-श्रेणियाँ), 130 से अधिक नामित झीलें, 1,000 से अधिक विभिन्न पौधों की
प्रजातियांऔर सैकड़ों वन्यजीवों की प्रजातियां शामिल हैं। इस विशाल प्राचीन
पारिस्थितिकी तंत्रको जो कि 16,000 वर्ग मील (41,000 किमी
2) में शामिल संरक्षित भूमि का भाग है, "क्राउन ऑफ़ द कॉन्टिनेंट इकोसिस्टम" के रूप में संदर्भित किया गया है।
विस्तार में...कालिंजर दुर्ग, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के बांदा जिला स्थित एक दुर्ग है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में विंध्य पर्वत पर स्थित यह दुर्ग विश्व धरोहर स्थल खजुराहो से ९७.७ किमी दूर है। इसे भारत के सबसे विशाल और अपराजेय दुर्गों में गिना जाता रहा है। इस दुर्ग में कई प्राचीन मन्दिर हैं। इनमें कई मंदिर तीसरी से पाँचवीं सदी गुप्तकाल के हैं। यहाँ के शिव मन्दिर के बारे में मान्यता है कि सागर-मन्थन से निकले कालकूट विष को पीने के बाद भगवान शिव ने यही तपस्या कर उसकी ज्वाला शांत की थी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला कतिकी मेला यहाँ का प्रसिद्ध सांस्कृतिक उत्सव है। भारत की स्वतंत्रता के पश्चात इसकी पहचान एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर के रूप में की गयी है। वर्तमान में यह दुर्ग भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकार एवं अनुरक्षण में है।(विस्तार से पढ़ें...)
(
निर्वाचित लेख•
प्रत्याशी•
पुरालेख)
समाचार वर्तमान पूर्व प्रदर्शित शिंजो आबे(
समाचार) • (
सुझाएँ)
आज का आलेख आज का आलेख पिछला आलेख अंतरमहाद्वीपीय प्रक्षेपण प्रक्षेपास्त्र अप्रसार समीक्षा(
द नॉन प्रोलिफरेशन रिव्यू) में छपे एक प्रतिवेदन के अनुसार,
१९९५की सर्दियों में,
सूर्या भारतका विकसित किया जा रहा प्रथम
अंतरमहाद्वीपीयप्रक्षेपण प्रक्षेपास्त्र का कूटनाम है। माना जाता है की
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डी.आर.डी.ओ) ने
१९९४में इस परियोजना को आरंभ कर दिया है। इस प्रतिवेदन की
२००९तक किसी अन्य स्रोत से पुष्टि नहीं की गई है।
भारत सरकारके अधिकारियों ने बार-बार इस परियोजना के अस्तित्व का खण्डन किया है।प्रतिवेदन के अनुसार, सूर्या एक अंतरमहाद्वीपीय-दूरी का, सतह पर आधारित, ठोस और तरल प्रणोदक (
प्रोपेलेंट) प्रक्षेपास्त्र है। प्रतिवेदन में आगे कहा गया है कि सूर्या
भारतकी सबसे महत्वाकांक्षी एकीकृत नियंत्रित प्रक्षेपास्त्र विकास परियोजना है। सूर्या की मारक क्षमता ८,००० से १२,००० किलोमीटर तक अनुमानित है।
विस्तार में... भारतेन्दु हरिश्चन्द्र भारतेन्दु हरिश्चन्द्र(
९ सितंबर १८५०-७ जनवरी १८८५) आधुनिक
हिंदी साहित्यके पितामह कहे जाते हैं। भारतेन्दु
हिन्दीमें आधुनिकता के पहले रचनाकार थे। इनका मूल नाम हरिश्चन्द्र था, भारतेन्दु उनकी उपाधि थी। उन्होंने रीतिकाल की विकृत सामन्ती संस्कृति की पोषक वृत्तियों को छोड़कर स्वस्थ्य परम्परा की भूमि अपनाई और नवीनता के बीज बोए। हिन्दी साहित्य में आधुनिक काल का प्रारम्भ भारतेन्दु से माना जाता है। हिंदी
पत्रकारिता,
नाटकऔर
काव्यके क्षेत्र में उनका बहुमूल्य योगदान रहा। हिंदी में नाटकों का प्रारंभ भारतेन्दु हरिश्चंद्र से माना जाता है। इनके नाटक लिखने की शुरुआत बंगला के विद्यासुंदर (१८६७) नाटक के अनुवाद से होती है। ये एक उत्कृष्ट कवि, सशक्त व्यंग्यकार, सफल नाटककार, जागरूक पत्रकार तथा ओजस्वी गद्यकार थे। इसके अलावा वे लेखक, कवि, संपादक, निबंधकार, एवं कुशल वक्ता भी थे।
विस्तार में...(
प्रत्याशी) • (
पुरालेख)
बन्धु प्रकल्प एवं अन्य भाषाओं में अन्य भाषाओं में बन्धु प्रकल्पविकिपीडिया
विकिमीडिया फ़ाउण्डेशनद्वारा संचालित है, जो दूसरे कई
बहुभाषिकतथा
उपयोग, परिवर्तन तथा पुनर्वितरणके लिए एक मुक्त प्रकल्प चलाती हैं:
विकि-शब्दकोशRetroSearch is an open source project built by @garambo | Open a GitHub Issue
Search and Browse the WWW like it's 1997 | Search results from DuckDuckGo
HTML:
3.2
| Encoding:
UTF-8
| Version:
0.7.4